{"_id":"5ef72e748ebc3e431836d26a","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4479308161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में जारी है कोरोना का कहर, 11 और मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में जारी है कोरोना का कहर, 11 और मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
27एमएनपी-12-कचहरी रोड स्थित अंबेडकरनगर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूछताछ करते स्वास्थ्य कर्?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईलाइर्ट्स
-240 हुई जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या
-172 लोग अब तक हो चुके हैं ठीक
-61 लोगों का चल रहा है उपचार
-07 लोगों की हो चुकी है मौत
मैनपुरी। गैर प्रदेशों से आने वाले प्रवासी मैनपुरी में हर दिन कोरोना संक्रमण को बढ़ाने का कारण बन रहे हैं। शनिवार को भी जिले में कुल 11 नए संक्रमित मिले। इनमें से पांच लोग दिल्ली से लौटे थे, वहीं अन्य कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। शहर के सर्वाधिक आठ संक्रमित इसमें शामिल होने से खलबली मच गई।
कोरोना संक्रमण को रोकने के सारे उपाय नाकाम साबित हो रहे हैं। बीते एक पखवाड़े से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। शनिवार को जिले में मिले नए 11 संक्रमितों समेत अब कुल संख्या 240 पहुंच गई है। इसमें से 172 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। सात लोगों की मौत भी हो चुकी है। बाकी का उपचार किया जा रहा है।
शनिवार को मिले संक्रमितों से पांच दिल्ली से लौटे थे। इसमें दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव भटानी निवासी मां और बेटी 24 जून को मोटर साइकिल से दिल्ली से लौटी थीं। सैंपल लेने के बाद उन्हें भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। शहर के अंबेडकर नगर में संक्रमित मिले पिता और दो पुत्रियां भी बस द्वारा 15 जून को दिल्ली से लौटे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के छपट्टी में एक महिला समेत चार लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। शहर के पचौरी कंपाउंड निवासी कोरोना संक्रमित मिलने वाले युवक ने रैंडम सैंपलिंग कराई थी। वहीं सुल्तानगंज के गांव जगतपुर निवासी युवक ने भी सैफई में डायलिसिस के दौरान अपनी सैंपलिंग कराई थी। इन सभी की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को देर रात पॉजिटिव आई। इसके बाद सभी 11 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।