{"_id":"5eea0b798ebc3e42d966d576","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4464891191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगांव में चार संक्रमित मिलने पर कस्बा हुआ सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगांव में चार संक्रमित मिलने पर कस्बा हुआ सील
विज्ञापन
17एमएनपी-15-शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में एक गली को बंद कराती पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। नगर में एक साथ चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर लोग चिंतित दिखे। एसडीएम ने पुलिसबल के साथ पहुंचकर चारों मोहल्लों को सील कराया है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बा में भ्रमण किया।
बुधवार को कस्बा के मोहल्ला कबीरगंज निवासी सीएमओ कार्यालय में तैनात एलटी, गिहार कालोनी निवासी दो बहनों, मोहल्ला ऊपर टीला निवासी युवक कोरोना संक्रमित निकले। एक साथ चार कोरोना संक्रमित मिलने पर एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ प्रयांक जैन, प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह, डॉ. मनोज पाठक, विनय पांडेय पेरामेडिकल स्टाफ के साथ इन मोहल्लों में पहुंचे। सभी संक्रमितों को कोविड हॉस्पिटल भिजवाया गया। एसडीएम के निर्देश पर ईओ आरके सिहं ने सभी मोहल्लों में सैनिटाइज कराया। कस्बा में 200 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। 50 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
एसडीएम ने सीओ के साथ किया नगर भ्रमण
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भोगांव नगर को 72 घंटो के लिए सील किया गया है। बुधवार को उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह के साथ नगर के उन इलाकों में भ्रमण किया जहां लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
दो मरीज ठीक होने के बाद भेजे गए घर
भोगांव। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नगला रते और बेवर के दो लोगों ने कोरोना संक्रमण पर जीत हासिल कर ली। बुधवार को डॉ. अमित भारती ने दोनों को पुष्प भेंट कर 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन की सलाह देते हुए घर भिजवाया। डॉ. प्रदीप यादव, विवेक राजपूत ने भी ठीक हुए लोगों को पुष्प भेंट कर उत्साहित किया।
200 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
कस्बा स्थित क्वारंटीन हाउस पर बुधवार को बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लोग पहुंचे। यहां से 200 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। वहीं 35 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया। जबकि शेष को होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया है।