फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

तीन कर्मचारी संक्रमित मिलने पर सीएमओ कार्यालय बंद

Wed, 17 Jun 2020 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
17एमएनपी-12-सीएमओ कार्यालय में तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय को सैनिटाइज करते कर्मचार? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण अब सीएमओ कार्यालय तक पहुंच गया। सीएमओ कार्यालय में तैनात एलटी, चालक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय बंद करा दिया। कार्यालय में केवल सूचना कक्ष ही खुला रहेगा। सभी को घर से ही काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार की रात आई रिपोर्ट के अनुसार सीएमओ कार्यालय में कार्यरत टीबी एलटी, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी और मोबाइल एंबुलेंस जिससे गांव-गांव जाकर मरीजों की सैंपलिंग कराई जा रही थी। उस पर तैनात एक चालक कोरोना संक्रमित निकला है। संक्रमित चालक सीएमओ कार्यालय में ही निवास करता था। जबकि एलटी भोगांव के मोहल्ला कबीरगंज का रहने वाला है। चतुर्थश्रेणी कर्मचारी शहर के देवी रोड का रहने वाला है। तीनों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सीएमओ कार्यालय में सभी विभाग बंद करा दिए गए। सभी को घर से ही 72 घंटे तक काम करने के निर्देश दिए गए। केवल शासन को सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सूचना कक्ष खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी संक्रमित मिला तो सिटी हॉस्पिटल कराया बंद
शहर के कचहरी रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला। बुधवार को एसडीएम रजनीकांत और सीओ अभय नरायन राय ने हॉस्पिटल को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूता व्यापारी के घर संक्रमितों की संख्या हुई सात
मोहल्ला गाड़ीवान निवासी जूता व्यापारी के परिवार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमित होने के कारण जूता व्यापारी आगरा में 13 जून से भर्ती है, जबकि मंगलवार को उसके परिवार से एक पुत्र, पुत्रवधु, एक पौत्र व एक पौत्री को कोरोना संक्रमित होने पर आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया था। वहीं बुधवार को जूता व्यापारी की पत्नी और दूसरा पुत्र भी कोरोना संक्रमित निकला। सभी को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed