{"_id":"5ee8b39f8ebc3e430c40a758","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4463278100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला गाड़ीवान का 750 मीटर क्षेत्र हुआ सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला गाड़ीवान का 750 मीटर क्षेत्र हुआ सील
विज्ञापन
16एमएनपी-08-मोहल्ला गाड़ीवान में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बड़े चौराहे से रास्ता बंद करती पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर में पांच कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी अजय शंकर पांडेय के साथ शहर के मोहल्ला गाड़ीवान का भ्रमण किया। जूता व्यापारी के परिवार के पांच सदस्य कोरोना संक्रमित पाए जाने पर पूरा मोहल्ला सील करा दिया गया।
शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी जूता व्यापारी हाल ही में दिल्ली से लौटा था। 11 जून को बुखार और खांसी आदि होने की शिकायत जूता व्यापारी ने जिला प्रशासन से की थी। जिला प्रशासन ने व्यापारी की जांच कराई। 13 जून को वह कोरोना संक्रमित पाए गए, लेकिन 12 जून को ही उनकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जूता व्यापारी के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद उनके परिजनों के सैंपल भी 13 जून को जांच के लिए भेजे गए। 16 जून को जांच रिपोर्ट आई तो परिवार में उनका पुत्र, पुत्रवधु, पौत्र और पौत्री सभी कोरोना संक्रमित निकले। एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह एसपी के साथ मोहल्ला गाड़ीवान पहुंचे। मोहल्ले को सील करा दिया गया। वहीं मोहल्ले 750 मीटर एरिया को भी सील करा दिया गया है। इस क्षेत्र में आने वाले बाजार को भी सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
फोटो- एक और दो
एसडीएम ने अवधनगर की गली कराई सील
शहर के मोहल्ला अवधनगर निवासी पूर्व वाहन बीमा कंपनी के कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एसडीएम रजनीकांत पुलिसबल के साथ मंगलवार को अवधनगर पहुंचे। यहां से संक्रमित को जिला अस्पताल स्थित कोविड वार्ड भेजा। जबकि संक्रमित के घर जाने वाली गली को सील करा दिया गया। संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। नगर पालिका की टीम ने मोहल्ले को सैनिटाइज कराया है।
फोटो-10
जूता व्यापारी की दुकान कराई सील
जिला प्रशासन ने मोहल्ला गाड़ीवान निवासी जूता व्यवसायी की दुकान को भी सील करा दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने दुकान को सील करा दिया। वहीं उन लोगों की तलाश की जा रही है जिन्होंने यहां पिछले 10 दिन में जूते खरीदे।