फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

फरीबाद से लौटा युवक मां, पत्नी और बेटी सहित हुए संक्रमित

Thu, 11 Jun 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
11एमएनपी-39-भोगांव के एक कंटेनमेंट जोन में पोस्टर लगवाते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव मायाचंदपुर में फरीदाबाद से आया युवक मां, पत्नी व बेटी के साथ कोरोना संक्रमित निकला है। सभी को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है।
विज्ञापन

मायाचंदपुर निवासी युवक अपने परिवार के साथ 29 मई को गांव पहुंचा था। युवक ने चार जून को क्वारंटीन हाउस पहुंचकर पूरे परिवार को सैंपल दिया था। बुधवार की रात आई रिपोर्ट में युवक के साथ परिवार में पत्नी, युवक की मां और बेटी संक्रमित निकली है। स्वास्थ्य विभाग ने मायाचंदपुर में संक्रमित के घर को जाने वाले रास्ते को सील कर दिया है। क्वारंटीन हाउस भोगांव से बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 88 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे हैं।
विज्ञापन

पांच संक्रमित हुए ठीक, प्रमाणपत्र देकर किया विदा
भोगांव। बृहस्पतिवार को भी पांच संक्रमितों को ठीक होने के बाद होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को पांच संक्रमितों की लगातार तीसरी और चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया। ठीक हुए लोगों में पड़रिया चौरहा, अमरनगर, खरगजीत नगर, गदाईपुर और बेवर के मरीज शामिल हैं। बृहस्पतिवार को ठीक होने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रमाणपत्र देकर एंबुलेंस से घर भेजा। डॉ. अमित भारती ने बताया कि सभी को 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed