फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

जिला अस्पताल के दो डॉक्टर सहित 13 हुए क्वारंटीन

Tue, 05 May 2020 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
05एमएनपी-15-जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम और एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक की सैफई में कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई। युवक तीन मई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी पहुंचा था। इसके चलते जिला अस्पताल में दो डॉक्टरों सहित 13 लोगों का स्टाफ होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक तीन मई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार से पीड़ित होने पर पहुंचा था। यहां उसे डॉ. जेजे राम, डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने उपचार दिया था। करीब दो घंटे तक युवक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रुका था। सैफई में युवक की मौत की सूचना जैसे ही मंगलवार को जिला अस्पताल प्रशासन को मिली, सीएमएस डॉ. आरके सागर ने मरीज के संपर्क में आने वालों की जांच कराई और डॉ. जेजे राम, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित 13 के स्टाफ को स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया गया। सभी के सैंपल भी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सैफई में जिस युवक की मौत हुई है उसे दो घंटे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार दिया गया था। इसे देखते हुए दो डॉक्टर सहित जिला अस्पताल के 13 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी को जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरके सागर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed