{"_id":"5e7e1ee28ebc3e769c72284d","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr435571187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों को ऑनलाइन भेज सकते हैं रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों को ऑनलाइन भेज सकते हैं रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बंदियों को दैनिक आवश्यकता की सामग्री न मिल पाने की समस्या को देखते हुए जेल प्रशासन ने ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए जेल प्रशासन के खाते में रुपया भेज सकते हैं। इसकी रसीद व्हाट्सएप नंबर या ई-मेल पर भेज सकते हैं। इसके बाद बंदियों को कूपन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
देशभर में लॉकडाउन घोषित होने के साथ ही जेल में बंदियों से मुलाकात का सिलसिला थम चुका है। परिजन और परिचितों के न आने की वजह से दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रहीं हैं। बंदी कल्याणकारी कैंटीन से भी कूपन जारी नहीं हो पा रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए जेल प्रशासन ने ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की व्यवस्था शुरू की गई है।
जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि इच्छुक परिजन प्रिसं आनर वेलफेयर फंड डिस्ट्रिक जेल मैनपुरी के नाम से बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाइन शाखा के खाता संख्या 772410210000011, आईएफसी कोड बीकेआईडी0007724 में अधिकतम 2400 रुपये एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं। धनराशि जमा और ट्रांसफर की रसीद की प्रति बंदी के पूर्ण विवरण के साथ जिला कारागार मैनपुरी के ई-मेल या व्हाट्सएप नंबर 7017726618 पर भेज दें। इसके बाद कारागार में निरुद्ध बंदी को कूपन निर्गत कर दिए जाएंगे। यह व्यवस्था लॉकडाउन समाप्त होने के साथ ही समाप्त हो जाएगी।