{"_id":"5e7cc2d68ebc3e769666fe66","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4354440199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: डोर टू डोर पहुंचा राशन, सब्जी और दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: डोर टू डोर पहुंचा राशन, सब्जी और दूध
विज्ञापन
26एमएनपी-14-कुरावली में सब्जी की बिक्री कराते एसडीएम व सीओ
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी शहर में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि पहले दिन की अपेक्षा पुलिस ने लोगों को कुछ राहत दी। घरों तक प्रशासन की ओर से खाने-पीने की चीजें पहुंचाने के लिए वेंडरों को छूट दी गई। क्षेत्रवार उन्हें पास भी जारी किया गया है।
बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही प्रशासन की मुस्तैदी के चलते शहर में सन्नाटा पसरा रहा। शहर के जेल चौराहे से लेकर नवीन मंडी तक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी व्यवस्थाएं संभाले रहे। इससे कोई भी घरों से बाहर नहीं निकला। वहीं पहले दिन सामान के लिए होने वाली मुश्किलों को कम करने के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं भी कराईं। इसके लिए क्षेत्रवार सब्जी व अन्य चीजों के लिए विक्रेताओं को पास जारी किया गया। उन्हें एक दूरी बनाए रखते हुए सामान की बिक्री करने के आदेश दिए गए। इससे लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। हालांकि अनायास सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई भी की।
अधिकारियों से बात कराई, तब दी जाने की अनुमति
लॉकडाउन के दौरान सरकारी कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह चेकिंग के दौरान उन्हें फोन अपने अधिकारी से बात करानी पड़ी। इसके बाद ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे जाने की अनुमति दी। सबसे अधिक समस्या विकास भवन जाने वाले कर्मचारियों को हुई। क्योंकि यहां बड़ी संख्या में तैनात कर्मचारियों को ईशन नदी पुल पर चेकिंग के दौरान इस समस्या से जूझना पड़ा।