{"_id":"5e724df78ebc3e7608296ad4","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4343377156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चलते ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर जोर
विज्ञापन
18एमएनपी-05-पॉवर हाउस स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि अग्रवाल
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना को लेकर बिजली विभाग भी सतर्क हो गया है। इसके लिए ऑनलाइन बिजली बिल के भुगतान की उपभोक्ताओं से अपील की गई है। कार्यालय और बिल काउंटर को सैनिटाइज भी कराया गया है। ये जानकारी पत्रकार वार्ता में अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि अग्रवाल ने दी।
पॉवर हाउस स्थित कार्यालय में आयोजित वार्ता में उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए लोग ऑनलाइन ही अपने बिजली बिल जमा करें। हालांकि विभाग के बिलिंग काउंटर यथावत चालू रहेंगे। फिर भी लोग भीड़ से बचने के लिए अपने घर या जन सेवा केंद्र से बिल जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के कार्यालय और बिलिंग काउंटर को भी सोडियम हाइड्रोक्लोराइड से सैनिटाइज कराया जाएगा। सभी कर्मचारियों को हर घंटे हाथ धोने व सैनिटाइजर का उपयोग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बिलिंग काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारी मास्क का भी प्रयोग करेंगे। उन्होंने अपील की कि लोग अपनी शिकायतें लेकर भी कार्यालय आने से बचें। वे बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता द्वितीय आशीष गुप्ता और अधिशासी अभियंता तृतीय जीसीएल भटनागर मौजूद रहे।
शौचालयों को कराया गया बंद
बिजली विभाग के सभी कार्यालय में बने शौचालयों को कोरोना के प्रति सतर्कता को लेकर बंद करा दिया गया है। दरअसल सार्वजनिक शौचालयों के प्रयोग से भी कोरोना का खतरा बना रहता है। ऐसे में आगामी 15 दिन तक सभी शौचालयों को साफ-सफाई के बाद बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
यहां मैसेज से कर सकते हैं शिकायत
बिजली विभाग से संबंधित अगर कोई भी शिकायत है और उसका निदान नहीं हो पा रहा है तो लोग विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए शहरी व आसपास के क्षेत्र के लोग 9193303910 पर, भोगांव, बेवर, सुल्तानगंज, किशनी और कुसमरा के लोग 9192303920 पर और कुर्रा, घिरोर, करहल, बरनाहल और घिरोर के लोग 9193309330 पर शिकायत भेज सकते हैं।