{"_id":"5e6bc6128ebc3ea4cb423474","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr433632097","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: श्रीदेवी मेला 25 मार्च तक टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: श्रीदेवी मेला 25 मार्च तक टला
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस को देखते हुए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया। शाम को हुई बैठक में श्रीदेवी मेला एवं ग्राम्य सुधार प्रदर्शनी का आयोजन 25 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। श्रीदेवी मेला की शुरुआत 16 मार्च से होनी थी।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार शाम को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में श्री देवी मेला के तहत होने वाले कार्यक्रम संयोजकों और कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत श्रीदेवी मेला के आयोजन को 25 मार्च तक के लिए टालने का फैसला लिया। डीएम ने कहा कि शासन ने जनहित में सार्वजनिक स्थल पर भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों के आयोजन न कराने के दिशा-निर्देश हैं। 25 मार्च के बाद प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर फैसला होगा। डीएम ने कहा कि आयोजन के संबंध में 23 मार्च को फिर से बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि यह प्रदर्शनी 26 मार्च से शुरू हो या 31 मार्च से, या फिर आयोजन को पूरी तरह स्थगित किया जाए।
बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर स्कूल-कॉलेजों में 22 मार्च तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। इसी के तहत बीएसए ने शुक्रवार की शाम सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए कि निदेशक बेसिक शिक्षा के निर्देश पर कोरोना वायरस को देखते हुए जिले के सभी बोर्डों से संबंधित सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 14 मार्च से 22 मार्च तक बंद कर दिया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि 17 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाली परिषदीय परीक्षाएं अब 23 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएंगीं।