फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona, viriues, firozabad, tundla

टूंडला में कोरोना वायरस को लेकर लोग बरत रहे सतर्कता

Sun, 08 Mar 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
corona, viriues, firozabad, tundla
टूंडला में कोरोना वायरस से डरे लोग मास्क लगाकर कर बरत रहे सतर्कता - फोटो : TUNDLA
टूंडला। कोरोना के कहर से लोग भयभीत हैं। आगरा में छह लोगों की पुष्टि होने और फिरोजाबाद में संदिग्धों के चलते टूंडला के लोग भी दहशत में हैं। बचाव के लिए लोग बताए जा रहे निर्देशों का पालन कर रहे हैं और मास्क लगा कर सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि टूंडला आगरा मंडल का प्रमुख स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों देशी-विदेशी यात्री ट्रेन पकड़ते हैं। इन यात्रियों के संपर्क में वैंडर, रेलकर्मी व अन्य लोग आते हैं। ऐसे में यहां कोरोना वायरस लोगों को संक्रमित कर सकता है। टूंडला से यहां के आगरा, अलीगढ़, दिल्ली सैकड़ों लोग प्रतिदिन नौकरीपेशा, छात्र, मजदूर आते जाते हैं। उनके माध्यम से यह वायरस फैल सकता है। ऐसे में टूंडला की जनता कोरोना वायरस को लेकर सतर्क है। अधिकतर ऐसे लोग जो बाहर नौकरी पर जाते हैं, दुकानदार, छात्र सावधानी बरतते हुए मास्क लगाकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी जुकाम से पीड़ित, लोग दूर भाग रहे
लगातार हो रही बारिश से लोग भीगकर सर्दी जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे लोगों को चिकित्सक, रूमाल, टिशू पेपर व मास्क लगाकर रहने और घर रहने की बात कह रहे हैं। जुकाम-खासी से पीड़ित लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनसे कोई बात करना भी मुनासिब नहीं समझ रहा है। उनसे दूर भाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार सर्दी, जुकाम, खांसी रहने पर ऐसे लोग अस्पताल में अपनी जांच कराएं। सर्दी, जुकाम भी एक दूसरे से फैलता है तो वे मास्क लगाकर रखें। इसके साथ ही बार-बार साबुन से अच्छी तरह हाथ थोएं। सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से मिले तथा अपनी जांच कराएं।
- डॉ. संजीव वर्मा, अधीक्षक, सीएचसी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed