{"_id":"610705bd8ebc3e8452740fb6","slug":"corona-vaciination-camp-agra-news-agr5021530190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकरण कल 60 हजार लोगों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकरण कल 60 हजार लोगों को लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। स्वास्थ्य विभाग तीन अगस्त (मंगलवार) को टीका उत्सव मनाने जा रहा है। शासन की ओर से इस दिन 60 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। बिना पूर्व पंजीकरण वाले लोग भी टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए अतिरिक्त 60 हजार डोज स्वास्थ्य विभाग को मिल चुके हैं।
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण तेज किया जा रहा है। पूरे जिले में तीन अगस्त को 345 बूथों पर टीकाकरण होगा। देहात के 15 ब्लॉक में 20-20 कलस्टर बनाए गए हैं। इसके लिए चिकित्सकीय टीम भी बना दी है। 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण होगा। मौके पर ही लोगों का पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जाएगा। जिन लोगोें ने पहले से पंजीकरण करा रखा है, उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी। सोमवार और मंगलवार के लिए स्लॉट खोल दिए हैं, जो पांच घंटे में ही फुल हो गए हैं। सोमवार को 62 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
689491 पुरुष और 502216 महिलाओं ने लगवाया टीका
टीकाकरण कराने में पुरुष आगे हैं। अभी तक ताजनगरी में 1191707 का टीकाकरण हो चुका है। इसमें पुरुषों की संख्या 689491 है और 502216 महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। 1003950 लोगों को पहला डोज लगा है और 187757 लोग दूसरा डोज लगवा चुके हैं।