फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccine Update: Vaccination will be done at sixteen booths on first day in Agra

Corona Vaccine: आगरा में 68 बूथों पर 24 घंटे पहले ही आ जाएगी वैक्सीन, यह रहेगी व्यवस्था

Wed, 13 Jan 2021 11:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jan 2021 11:45 AM IST
सार

  • सभी केंद्रों पर आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर की व्यवस्था की गई, पहले चरण के पहले दिन 16 बूथों पर ही होगा टीकाकरण

विज्ञापन
Corona Vaccine Update: Vaccination will be done at sixteen booths on first day in Agra
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना टीकाकरण का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप राजधानी लखनऊ में पहुंच चुकी है। जल्द ही लखनऊ से आगरा पहुंचेगी। 16 जनवरी से टीकारण शुरू हो जाएगा। पहले दिन 1600 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी तैयारियां स्वास्थ्य विभाग ने कर ली हैं।

विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण के लिए 68 बूथ बनाए गए हैं। वैक्सीन टीकाकरण से एक दिन पहले सभी बूथों पर आ जाएंगी। इन्हें आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर में रखा जाएगा। टीकाकरण के समय बॉइल को वैक्सीन कैरियर बॉक्स में रखा जाएगा। बॉइल से लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित खबर- कोरोना टीकाकरण: वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी, तभी दिखेगा पूरा असर

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 68 बूथों पर टीके की पूरी तैयारी है। 16 जनवरी को पहले 16 बूथों पर 1600 कर्मचारियों को ही टीका लगेगा। सभी बूथों पर आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर की व्यवस्था है। प्रत्येक रेफ्रिजरेटर में 2000 बॉइल रखने की सुविधा है। 

सीसीटीवी से होगी निगरानी
जब टीका लगेगा, तब वैक्सीन कैरियर बॉक्स में बॉइल रहेंगी। इसके लिए 5000 वैक्सीन कैरियर बॉक्स का इंतजाम किया गया है। बूथों पर पुलिस की निगरानी में एक दिन पहले ही वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। वैक्सीन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखी जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। 

सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लगे स्टाफ को टीका लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। व्यक्ति को जिस कंपनी का टीका लगेगा, उसी कंपनी की दूसरी डोज 28वें दिन लगाई जाएगी। 

दो से आठ डिग्री पर रखी जाएगी
टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोरोना वायरस की वैक्सीन भी अन्य टीके की तरह ही है। वैक्सीन की बॉइल को दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जाएगा। इसके लिए आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर पर आवश्यक तापमान तय कर दिया है।



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed