Corona Vaccine: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा दो कंपनियों की वैक्सीन का ट्रायल
- रूस की स्पुतनिक और स्वदेशी जायडस कैडिला कंपनी की वैक्सीन के ट्रायल की तैयारियां चल रहीं
- इसी सप्ताह कंपनी की विशेषज्ञ टीम करने आएगी निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में कोरोना वायरस की वैक्सीन का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है। दो कंपनियों की वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। इसमें एक रूस की और दूसरी स्वदेशी कंपनी है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला के अनुसार रूस की स्पुतनिक और जायडस कैडिला कंपनी की वैक्सीन का ट्रायल होगा। इसमें 18 से 60 साल की उम्र के 100-100 लोग शामिल किए जाएंगे। टीका लगाने से पहले इनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। टीका की दूसरी डोज तक इनकी सेहत की चिकित्सकीय निगरानी की जाएगी।
क्या टीकाकरण के बाद कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा, यहां जानें ऐसे कई सवालों के जवाब
विशेषज्ञ इसमें टीका लगने के बाद सेहत पर पड़ने वाले असर की रिपोर्ट बनाएंगे। एसएन प्रदेश का पहला कॉलेज होगा, जिसमें दो कंपनियों की वैक्सीन का ट्रायल होगा। इसी सप्ताह कंपनी के विशेषज्ञों की टीम एसएन कॉलेज का निरीक्षण करने आएगी। लैब और ट्रायल के लिए आवश्यक मानकों की पड़ताल करेगी।
रूस की वैक्सीन का ट्रायल बीते साल अक्तूबर में टल चुका है। एसएन कॉलेज की एथिकल कमेटी से रूस की कंपनी के विशेषज्ञों से पूरी बातचीत भी हो गई थी। इस बार एक बार फिर से इस कंपनी की वैक्सीन के ट्रायल की तैयारियां हैं।
कोरोना वैक्सीन के नाम पर साइबर अपराधी बिछा रहे 'जाल', साइबर सेल ने किया सावधान
अगले महीने से ट्रायल शुरू होने की उम्मीद
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि दो कंपनियों की वैक्सीन का ट्रायल शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। उम्मीद है कि अगले महीने से ट्रायल शुरू हो जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.