फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona vaccine

कोरोना टीकाकरण में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत: सीएमओ

Sat, 19 Dec 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine
मैनपुरी। कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रशिक्षण की शुरुआत कर दी है। शनिवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में मास्टर ट्रेनर्स ने ब्लॉक चिकित्साधिकारी और कर्मचारियों को कोरोना टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। साथ ही वैक्सीन के रखरखाव के विषय में भी बताया। इस दौरान सीएओमओं ने कहा कि कोरोना टीकाकरण में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए तैयारियंा अंतिम दौर में हैं। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में नवीन कोल्डचेन कक्ष का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। जिले को कोल्ड चेन उपकरण, कोल्ड बॉक्स ओर वैक्सीन कैरियर आदि मिल चुके हैं। जल्द ही टीकाकरण का काम शुरू होगा। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारी अहम है। पूरी प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरती जाए।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर्स डॉ. अमित भारती, डॉ. पपेंद्र कुमार, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अनिल कुमार यादव, संजीव पांडेय और आमिर ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को टीकाकरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना टीकाकरण में कोल्ड चेन की विशेष भूमिका है, इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। वैक्सीन का भंडार दो डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सिय के बीच ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी के लिए कोल्ड चेन कक्षों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। अगर टीकाकरण के बाद किसी भी भी दुष्प्रभाव नजर आते हैं तो उसे तत्काल उपचार दिया जाए। इसके साथ ही टीकाकरण कैसे किया जाए, इस बारे में भी जानकारी दी गई। सभी प्रशिक्षित चिकित्साधिकारी अब 21 से 23 दिसंबर तक ब्लॉकों पर निजी व सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में प्रत्येक ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, द्वितीय चिकित्सा अधिकारी सहित कुल छह स्वास्थ्यकर्मियों को को प्रशिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त डब्लयूएचओ, यूनीसेफ, यूएनडीपी पार्टनर एजेंसी और आईसीडीएस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed