फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona vaccine

कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए जिले में तैयारियां शुरू

Thu, 26 Nov 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine
सीएमओ कार्यालय में निर्माणाधीन कोविड-19 कोल्ड चैन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोविड-19 से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर जिले में भी टीकाकरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोविड-19 की वैक्सीन के लिए अलग से कोल्ड चैन का निर्माण कराया जा रहा है। टीककरण टीम के चयन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन से जनवरी के अंतिम सप्ताह तक कोविड-19 की वैक्सीन जिले में पहुंचने की संभावना है।
कोविड-19 सुरक्षा वैक्सीन को लेकर शासन के निर्देश पर जिले में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीएमओ कार्यालय में ही कोविड-19 वैक्सीन के लिए अलग से कोल्ड चैन की स्थापना कराई जाएगी। इसके लिए निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है। 15 दिसंबर तक कोल्ड चैन का निर्माण कार्य पूरा कर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। सीएमओ खुद ही कोल्ड चैन निर्माण के लिए चल रही व्यवस्थाओं की प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट मांग रहे हैं। इसके अतिरिक्त वैक्सीनेशन से जुड़ी अन्य तैयारियां भी जिले में शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सरकारी के साथ प्राइवेट स्टाफ से भी लिया जाएगा सहयोग
कोविड-19 वैक्सीन आते ही टीकाकरण तेजी से किया जाएगा। इसके लिए टीकाकरण टीम का भी चयन करना शुरू कर दिया गया है। इसकी सूची तैयार की जा रही है। पहली बार किसी प्रकार के टीकाकरण में प्राइवेट अस्पतालों के स्टाफ को भी शामिल किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले में संचालित सभी अस्पतालों के संचालकों का पत्र जारी कर स्टाफ की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण टीम को जारी किए विशेष निर्देश
स्वास्थ्य विभाग मान रहा है कि कोविड-19 से बचाव के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह तक वैक्सीन जनपद में पहुंचन की संभावना है। सीएमओ ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और टीकाकरण टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित टीकाकरण को शीघ्र पूरा करें। शासन से कोविड-19 वैक्सीन आते ही कोविड-19 के टीकाकरण के लिए तैयार रहें।

शासन के निर्देश पर कोविड-19 के टीकाकरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अलग से कोल्ड चैन का निर्माण कराया जा रहा है। 15 दिसंबर तक सारी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। आगे जैसे निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed