फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccine ineffective on alcohol and tobacco addicts

कोरोना: शराब-तंबाकू का सेवन करने वालों पर वैक्सीन बेअसर, आज ही छोड़ दें यह बुरी आदत

Tue, 06 Apr 2021 11:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Apr 2021 11:15 AM IST
सार

  • टीका लगवाने के बाद तंबाकू-शराब का सेवन करने वालों के कम बन रही एंटीबॉडी
  • वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके 12 लोगों की जांच की गई, अच्छे खानपान वालों में दोगुना मिलीं एंटीबॉडी

विज्ञापन
Corona Vaccine ineffective on alcohol and tobacco addicts
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

तंबाकू और शराब के शौकीन हैं तो यह लत आज ही छोड़ दें। क्योंकि इनकी लत से कैंसर-लिवर की बीमारी का खतरा तो है ही, रोगों से लड़ने की क्षमता भी नहीं पनप रही है। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बनी वैक्सीन भी इन पर बेअसर है। वैक्सीन लगने के बाद ऐसे लोगों में एंटीबॉडी सबसे कम बनी हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की 12 लोगों की रक्त की जांच में यह जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन


ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि लोगों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद एंटीबॉडी की जांच के लिए चरणबद्ध नमूने एमएमयू अलीगढ़ भेजे जा रहे हैं। इसमें रविवार को वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके 40 से 70 साल की उम्र 12 लोगों की रिपोर्ट मिली है। 
विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार 132 यूनिट/मिलीलीटर एंटीबॉडी होने चाहिए। रिपोर्ट में पांच लोगों में एंटीबॉडीज मानक से कम मिली। इनमें शराब, गुटका, सिगरेट, तंबाकू की आदत है। बीमार और स्टेरॉयड लेने वाले मरीज में तो नाममात्र की एंटीबॉडी मिली। बेहतर फिटनेस वालों में दोगुना एंटीबॉडी पाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुटखा, शराब पीने वालों में कम मिली एंटीबॉडी
चार लोगों में एंटीबॉडी 100 यूनिट/मिलीलीटर से कम मिली। डॉक्टरों की पूछताछ में पाया कि यह दिन में पांच से सात पाउच तंबाकू के खा जाते हैं और शराब भी पीते हैं। खानपान और सोने का समय तय नहीं है। व्यायाम और योग भी कभी-कभार ही करते हैं। 

स्टेरॉयड लेने वालों में नाममात्र की मिली एंटीबॉडी
सांस रोग या फिर स्टेरॉयड लेने वाले एक रोगी की एंटीबॉडी महज 5 यूनिट/मिलीलीटर मिली है। यह लंबे समय से बीमार है और दवा के तौर पर स्टेरॉयड ले रहे हैं। ऐसे मरीज की दोबारा संक्रमण होने की आशंका सबसे ज्यादा है। 

फिटनेस और पौष्टिक भोजन लेने वालों में दोगुनी मिलीं
सात लोगों में एंटीबॉडी मानक के लगभग दोगुना मिली है। इनमें 252 यूनिट/मिलीलीटर एंटीबॉडी मिली हैं। पूछताछ में डॉक्टरों को पता चला कि यह नियमित टहलना, योग करते हैं। पौष्टिक भोजन, फल का इस्तेमाल करते हैं। तंबाकू-शराब जैसी आदत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed