फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccine For 45 Year Old People Will Be On 1st April In Agra

आगरा: 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को आज लगेगा कोरोना का टीका, जानिए पंजीकरण की व्यवस्था

Thu, 01 Apr 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine For 45 Year Old People Will Be On 1st April In Agra
कोरोना वैक्सीन लगवाते कर्मचारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगेगा। अभी इस उम्र के बीमार लोगों को ही टीका लगाया जा रहा था। इसके लिए 225 बूथों पर व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के लोग आधार कार्ड लेकर बूथों पर पंजीकरण कराने के बाद टीका लगवा सकते हैं। इनकी संख्या करीब 10 लाख है।
विज्ञापन


अभी तक बुजुर्ग और विभिन्न बीमारी से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही टीका लग रहा था। अब ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। ऑनलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था है। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को टीकाकरण कराने के लिए सुबह नौ से 11 बजे तक प्राथमिकता दी जाएगी। अभी तक 133 बूथों पर ही टीकाकरण हो रहा था, लोगों की संख्या बढ़ते देख अब 92 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को भी टीकाकरण के लिए बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन


बबलू कुमार ने लगवाई दूसरी डोज
आगरा में एसएसपी रहे बबलू कुमार ने मंगलवार को जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इन्होंने पहली डोज 28 दिन पहले लगवाई थी।

दयालबाग-कमला नगर, आवास विकास फिर बने चुनौती, 11 दिन में 55 मरीज मिले

कोरोना वायरस की महामारी में दयालबाग, कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी में सबसे ज्यादा संक्रमित पाए गए। संक्रमण की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग के लिए फिर से यह कॉलोनियां चुनौती बन गए हैं। इनमें 11 दिन में 55 मरीज मिले हैं।  

दयालबाग, कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में संक्रमण के फिर से मामले मिल रहे हैं। बीते 11 दिन में 141 मरीज मिले हैं, इसमें से 55 मरीज इन्हीं दो कॉलोनियों के हैं। इनमें 17 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कुल संक्रमित मरीजों में से 40 फीसदी इन्हीं तीन कॉलोनी से मरीज मिले हैं, कोरोना वायरस की दूसरी लहर में फिर से यहां संक्रमण अन्य कॉलोनियों के मुकाबले दोगुना है। संक्रमित मरीज मिलने के बाद संपर्क में आए 25 लोगों की ट्रैकिंग कर नमूने की जांच भी कराई जा रही है।

ये लापरवाही न पड़ जाए भारी
सार्वजनिक स्थलों, दफ्तरों, बाजारों में न दो गज की दूरी का पालन हो रहा और मास्क भी बहुत कम लोग लगा रहे हैं। सुभाष नगर, दयालबाग, विजय नगर, आवास विकास कालोनी जैसे नए कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं, लेकिन लोग फिर भी लापरवाही बरत रहे हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन मंगलवार को कम लोग ही मास्क लगाए मिले वहीं सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed