फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona vaccination arrangements in Agra

आगरा में कोरोना टीकाकरण का हुआ श्रीगणेश, स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह, जानें पूरी प्रक्रिया

Sat, 16 Jan 2021 11:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 11:41 AM IST
सार

  • शनिवार सुबह ठीक 11 बजते ही ताजनगरी में कोरोना के टीकाकरण का महाभियान शुरू हो गया। पहले दिन छह बूथों पर 100-100 यानी कुल 600 कोरोना योद्धाओं को उम्मीद का टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
corona vaccination arrangements in Agra
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉ. अनुपम शर्मा को लगा पहला टीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छह केंद्रों पर टीकाकरण की शुरुआत सुबह 10.45 बजे हुई। एसएन मेडिकल कॉलेज में सबसे पहले डॉक्टर अनुपम शर्मा को टीका लगाया गया। उनके टीका लगते ही पूरा कक्ष तालियों से गूंज उठा। उन्होंने विक्टरी का साइन दिखाकर खुशी जाहिर की। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण की तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर ली गईं थी। टीकाकरण के लिए बनाए गए छह बूथों पर चिकित्सक, पुलिस समेत 42 कर्मचारियों के स्टाफ की तैनाती की गई है। हर बूथ पर सात कर्मचारी होंगे। इसमें दो चिकित्सक, दो पुलिसकर्मी, टीकाकरण-सत्यापन कर्मचारी और ऑपरेटर हैं।
विज्ञापन


प्रक्रिया: आपको टीका लगेगा... तय समय पर आएं
टीकाकरण के लिए तय स्टाफ पर पोर्टल के जरिये मैसेज भेज दिए गए हैं। इसमें कर्मचारी का नाम, बूथ का नाम, समय और दिन की जानकारी दी गई है। सभी को तय समय पर आने का मैसेज है। सत्यापन कार्य शुरू होने से 10 मिनट पहले कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर इनका तापमान जांचा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


37 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर उनको अलग कक्ष में रोका जाएगा। दोबार से फिर पारा मापने पर सामान्य आता है, तभी उसका टीकाकरण कराया जाएगा, दोबारा जांच में भी उसका पारा अधिक रहता है, तो उसे इलाज के लिए भेजा जाएगा।

प्रतीक्षालय कक्ष: सत्यापन कर्मी और दो सुरक्षा गार्ड
टीकाकरण कक्ष: टीकाकरण कर्मी और ऑपरेटर
मॉनीटरिंग कक्ष: औषधि विज्ञानी और फिजीशियन

तबियत बिगड़ी तो एसएन-जिला अस्पताल की इमरजेंसी में होंगे भर्ती
बूथ पर टीका लगने के बाद 30 मिनट तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। चक्कर आना, बेचैनी, घबराहट होने पर उन्हें बीपी मापकर दवा भी दी जाएगी। किसी की हालत बिगड़ी तो इसके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती करने की व्यवस्था की गई है।

प्रबंध: सोमवार-शुक्रवार को होगा टीकाकरण
टीकाकरण की शुरूआत भले ही शनिवार को हो रही है। लेकिन आगे यह सप्ताह में दो दिन ही चलेगा। इसके लिए सोमवार और शुक्रवार दिन तय किए हैं। इसमें तय बूथों पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। 

एहतियात: पहली के बाद दूसरी डोज को रखा जाएगा रिजर्व
पहले दिन 600 कर्मचारियों को टीका लगने के बाद दूसरी डोज 28वें दिन लगाई जाएगी। इन कर्मचारियों के लिए वैक्सीन को इन्हीं 26,280 डोज में से रिजर्व रखा जाएगा। अगर वैक्सीन की आपूर्ति होने में कोई दिक्कत आए तो इन कर्मचारियों का डोज कोर्स अधूरा न रह जाए। 

पोर्टल पर फीडिंग के लिए आधार कार्ड नंबर की भी फीडिंग की जाएगी। इससे कर्मचारी के लिए दूसरी डोज को सुरक्षित रखा जा सकेगा। उसकी मॉनीटरिंग भी हो सकेगी। टीका लगाने के बाद आधार कार्ड संख्या दर्ज करते हुए व्यक्ति को कार्ड दिया जाएगा।

पाबंदी: गर्भवती कर्मचारियों को अभी नहीं लगेगी वैक्सीन
स्वास्थ्य कर्मचारियों में अगर कोई महिला गर्भवती है तो उसे फिलहाल टीका नहीं लगाया जाएगा। अस्पताल में भर्ती कर्मचारी को ठीक होने के बाद टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि गर्भवती महिलाओं पर कंपनी अभी प्रशिक्षण कर रही है। इस कारण टीके में उसको शामिल नहीं किया गया है।

- 42 कर्मचारियों का स्टाफ लगाया गया है व्यवस्था में
- 11 वाइल दी गई हैं वैक्सीन की हर बूथ के लिए  
- 06 बूथ बनाए गए हैं टीकाकरण के लिए
- 06 आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर लगाए गए
- 12 वैक्सीन कैरियर की है व्यवस्था

सेना के लिए सुरक्षित रखी गईं हैं 1000 डोज
आगरा में सैनिकों के लिए भी कोरोना की वैक्सीन आई है। इनके लिए 1000 डोज रिजर्व में रखी गईं हैं। सेनाधिकारियों के पत्र मिलने पर स्वास्थ्य विभाग उनके यहां वैक्सीन भिजवा देगा। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि सेना से अभी कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है, फिर भी वैक्सीन की 1000 डोज अलग से रख दी गईं हैं। पत्र मिलने पर वैक्सीन वैन में डोज पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed