{"_id":"606941458ebc3e8d320f4d9b","slug":"corona-updates-dm-pn-singh-said-no-lockdown-will-implement-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: क्या फिर लगेगा लॉकडाउन, डीएम ने कहा- लोग सजग रहें, नहीं लगेंगी पहले जैसी पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: क्या फिर लगेगा लॉकडाउन, डीएम ने कहा- लोग सजग रहें, नहीं लगेंगी पहले जैसी पाबंदियां
Mon, 05 Apr 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:10 AM IST
सार
- कोरोना से बचाव और रोकथाम की रणनीति पर 'अमर उजाला' ने पूछे सवाल
- डीएम ने कहा- लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं, लोग सजग रहें, नियमों का पालन करें
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में 14 महीने बाद दूसरी लहर में कोरोना फिर कंट्रोल से बाहर है। 48 घंटे में नए मरीजों का शतक हो गया है। इस दौरान संक्रमण के 117 मामले पाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन और अज्ञात स्ट्रेन का खतरा भी बना हुआ है। यहां ऐसे चार मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे में बचाव और कंट्रोल प्लान पर जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह से ‘अमर उजाला’ ने प्रशासन की रणनीति पर सवाल पूछे। जिलाधिकारी ने कहा कि अब पिछले वर्ष जैसी सख्ती नहीं हो सकती। लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं है। मास्क, उचित दूरी, टीका और जांच ही बचाव हैं। लोग सजग रहें।
विज्ञापन
अमर उजाला ने डीएम से पूछे सवाल
सवाल: कोरोना के मामले अचानक फिर से क्यों बढ़ रहे हैं ?
जवाब: इसका कोई जवाब नहीं है, कहीं न कहीं लापरवाही एक वजह हो सकती है।
सवाल: नए मरीजों की क्या ट्रेवल हिस्ट्री है?
जवाब: ट्रेवल हिस्ट्री पता कराई जा रही है। इसमें 48 घंटे का समय लगता है।
सवाल: दूसरी लहर में कोरोना कंट्रोल के लिए क्या योजना है?
जवाब: पहले जैसी पाबंदियां अब नहीं लागू कर सकते। मास्क, उचित दूरी, टीका और जांच ही अब बचाव हैं।
सवाल: क्या फिर लॉकडाउन लग सकता है?
जवाब: 14 महीने के अनुभव से सीखा है लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं है।
सवाल: क्या ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या घट सकती है?
जवाब: नहीं, कारोबार प्रभावित नहीं कर सकते। शासन से ही कोई निर्णय होगा।
सवाल: बाजारों में भीड़ व संक्रमण नियंत्रण कैसे करेंगे?
जवाब: 45 साल की उम्र के सभी दुकानदार, व्यापारियों को टीका लगवाना अनिवार्य करेंगे।
सवाल: बुजुर्ग खुद को कैसे सुरक्षित रखें और क्या करें?
जवाब: 60 वर्ष या अधिक उम्र के बुजुर्ग बाजार न जाएं। भीड़ से बचें। घर में रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।
सवाल: क्या चुनाव में भीड़ से संक्रमण नहीं फैलेगा ?
जवाब: 15 अलग-अलग जगहों पर नामांकन कराए जा रहे हैं। कोविड किट में ग्लब्स, मास्क उपलब्ध हैं।
- प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी