फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona updates: DM PN Singh said no lockdown will implement in Agra

आगरा में कोरोना: क्या फिर लगेगा लॉकडाउन, डीएम ने कहा- लोग सजग रहें, नहीं लगेंगी पहले जैसी पाबंदियां

Mon, 05 Apr 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 12:10 AM IST
सार

  • कोरोना से बचाव और रोकथाम की रणनीति पर 'अमर उजाला' ने पूछे सवाल
  • डीएम ने कहा- लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं, लोग सजग रहें, नियमों का पालन करें

विज्ञापन
Corona updates: DM PN Singh said no lockdown will implement in Agra
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 14 महीने बाद दूसरी लहर में कोरोना फिर कंट्रोल से बाहर है। 48 घंटे में नए मरीजों का शतक हो गया है। इस दौरान संक्रमण के 117 मामले पाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन और अज्ञात स्ट्रेन का खतरा भी बना हुआ है। यहां ऐसे चार मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में बचाव और कंट्रोल प्लान पर जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह से ‘अमर उजाला’ ने प्रशासन की रणनीति पर सवाल पूछे। जिलाधिकारी ने कहा कि अब पिछले वर्ष जैसी सख्ती नहीं हो सकती। लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं है। मास्क, उचित दूरी, टीका और जांच ही बचाव हैं। लोग सजग रहें।

विज्ञापन

अमर उजाला ने डीएम से पूछे सवाल
सवाल: कोरोना के मामले अचानक फिर से क्यों बढ़ रहे हैं ?
जवाब: इसका कोई जवाब नहीं है, कहीं न कहीं लापरवाही एक वजह हो सकती है।
सवाल: नए मरीजों की क्या ट्रेवल हिस्ट्री है?
जवाब: ट्रेवल हिस्ट्री पता कराई जा रही है। इसमें 48 घंटे का समय लगता है।
सवाल: दूसरी लहर में कोरोना कंट्रोल के लिए क्या योजना है?
जवाब: पहले जैसी पाबंदियां अब नहीं लागू कर सकते। मास्क, उचित दूरी, टीका और जांच ही अब बचाव हैं।
सवाल: क्या फिर लॉकडाउन लग सकता है?
जवाब: 14 महीने के अनुभव से सीखा है लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं है।
सवाल: क्या ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या घट सकती है?
जवाब: नहीं, कारोबार प्रभावित नहीं कर सकते। शासन से ही कोई निर्णय होगा।
सवाल: बाजारों में भीड़ व संक्रमण नियंत्रण कैसे करेंगे?
जवाब: 45 साल की उम्र के सभी दुकानदार, व्यापारियों को टीका लगवाना अनिवार्य करेंगे।
सवाल: बुजुर्ग खुद को कैसे सुरक्षित रखें और क्या करें?
जवाब: 60 वर्ष या अधिक उम्र के बुजुर्ग बाजार न जाएं। भीड़ से बचें। घर में रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। 
सवाल: क्या चुनाव में भीड़ से संक्रमण नहीं फैलेगा ?
जवाब: 15 अलग-अलग जगहों पर नामांकन कराए जा रहे हैं। कोविड किट में ग्लब्स, मास्क उपलब्ध हैं।
- प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed