फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona updates 271 new cases of covid reported in agra

आगरा में तेजी बढ़ रहा कोरोना: 24 घंटे में 271 नए मरीज, भाजपा सांसद कठेरिया भी हुए संक्रमित

Sat, 08 Jan 2022 03:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 03:45 PM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। बीते वर्ष पूरे जनवरी माह में 241 मरीज मिले थे, यानी हर दिन आठ संक्रमित मिल रहे थे। अब सात दिन में ही 725 मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
corona updates 271 new cases of covid reported in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्थिति खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 271 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। इटावा से भाजपा सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वह बीती लोकसभा में आगरा के सांसद थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह खंदारी परिसर की टीचर्स कॉलोनी स्थित आवास में आइसोलेट हो गए हैं। 

विज्ञापन

प्रोफेसर कठेरिया ने बताया कि उनको हल्का बुखार और खांसी होने पर नमूने की जांच कराई, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिजनों के नमूने रविवार को लिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो उनके संपर्क में आए हैं वह अपनी जांच कराएं और होम आइसोलेट हो जाएं।
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 743
शनिवार को प्रशासन की ओर जारी रिपोर्ट के मुतााबिक नए संक्रमितों के साथ जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 743 हो गई है। प्रशासन के अनुसार अब तक 2230046 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। इनमें 26525 संक्रमित मिले। 25323 मरीज स्वस्थ हो हुए। कोरोना संक्रमण से 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में 30 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो वैरिएंट मिल चुके हैं
ताजनगरी में तीसरी लहर में कोरोना वायरस के दो घातक वैरिएंट मिल चुके हैं। एक चिकित्सक में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो मरीजों में डेल्टा वैरिएंट मिला है। अन्य वैरिएंट की पुष्टि के लिए पूर्व में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन सबसे खतरनाक माना जा रहा है। 

जनवरी 2022 में ऐसे बढे़ संक्रमित 
एक जनवरी: 05 
दो जनवरी: 28 
तीन जनवरी: 33 
चार जनवरी: 23 
पांच जनवरी: 64 
छह जनवरी: 132 
सात जनवरी: 169 
आठ जनवरी: 271

जनवरी 2021 के सात दिन 
एक जनवरी:  19 
दो जनवरी: 14 
तीन जनवरी: 14 
चार जनवरी: 09 
पांच जनवरी: 07 
छह जनवरी: 18 
सात जनवरी: 19 

बरतें ये सावधानियां
- त्रिस्तरीय मास्क लगाएं, नाक-मुंह पूरी तरह से ढकें।
- विशेष जरूरत होने पर अस्पताल में इलाज को जाएं।
- सामूहिक समारोहों से बच्चों के साथ दूरी बनाएं। 
- जरूरी होने पर पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को मास्क लगाकर ही बाहर भेजें।
- टीके की दोनों खुराक लें, 15-18 साल केे उम्र वालों का भी टीकाकरण करवाएं।
- ड्राई फ्रूटस, फल, चने खाएं, शाम को दूध जरूर पीएं।
- भोजन में हरी सब्जी, दाल, चपाती लें, फास्ट फूड से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed