फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona updates 13 new patients of covid reported in mathura

मथुरा में कोरोना: एक दिन में 13 लोग संक्रमित मिले, महिला आश्रय सदन में भी फैला संक्रमण

Wed, 05 Jan 2022 12:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Jan 2022 12:28 AM IST
सार

मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। रोज नए मरीज बढ़ते जा रहे हैं। नए साल पर पहली बार एक दिन में 13 मरीज मिले हैं। इससे पूर्व लगातार दो दिन 11-11 मरीज मिले थे। 

विज्ञापन
corona updates 13 new patients of covid reported in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा और वृंदावन में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 13 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें चार महिलाएं आश्रय सदन की है। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। इससे पहले दो दिन लगातार 11-11 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। 

विज्ञापन


मंगलवार को वृंदावन के वराह घाट क्षेत्र की 26 वर्षीय महिला, मथुरा के पुष्पांजलि निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, धोबीघाट वृंदावन निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, अक्षय पात्र का 30 वर्षीय युवक, चैतन्य विहार का 31 वर्षीय युवक, 75 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय बुजुर्ग और, 28 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए। 
विज्ञापन


इसी क्षेत्र में स्थित महिला आश्रम के दो व्यक्ति और कृष्णानगर की 23 वर्षीय युवती, डैंपियर नगर का 35 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है। संक्रमण बढ़ने के साथ लोगों में डर का माहौल है। लोग अब वैक्सीन लगवाने को स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 60 साल के बीच हैं ज्यादा संक्रमित
कोविड प्रभारी डॉ.भूदेव ने बताया कि कोरोना का नया वैरियंट ओमिक्रॉन का अभी तक मथुरा में कोई केस नहीं मिला है। जिन लोगों को कोरोना की पुष्टि हो रही है, उनमें ज्यादातर 30 से 60 साल की आयु के हैं। इनमें से 11 विदेशी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उन्होंने बताया कि हर रोज करीब चार हजार सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। 

24 घंटे में कुल पॉजिटिव 13
अब तक कुल पॉजिटिव - 20379
कुल ठीक हुए मरीज - 19922
सक्रिय केस - 55


मुकुंद स्थल वैक्सीनेशन के लिए निशुल्क उपलब्ध : प्रमोद
समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने कहा कि उनके मुकुंद विहार में अब तक करीब 50 कैंप निशुल्क लगाए जा चुके हैं। अगर कोई संस्था कैंप लगाना चाहती है तो उनके लिए यह स्थल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अपील भी की है कि कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से बचने के लिए टीका जरूर लगवाएं। अपने परिवार व अन्य को कोरोना फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण जरूरी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed