{"_id":"641dc0de8e191406510009e4","slug":"corona-update-three-people-of-same-family-found-infected-in-mathura-health-department-issued-alert-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: मथुरा में एक ही परिवार के तीन लोग मिले संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: मथुरा में एक ही परिवार के तीन लोग मिले संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
Fri, 24 Mar 2023 08:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Mar 2023 08:55 PM IST
सार
मथुरा में कोरोना के तीन सक्रिय मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संक्रिमतों पर विभाग नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच मथुरा में भी एक ही परिवार के तीन लोगों में वायरस की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जांच में पता चला है कि महिला को कोरोना संक्रमण परिवार के सदस्यों से ही हुआ है। महिला के बेटे-बहू गत 20 मार्च को जामनगर से लौटे थे। तबीयत खराब होने पर उन्होंने फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में जांच करवाई तो पॉजीटिव पाए गए। उनके संपर्क में आकर महिला भी संक्रमित हो गई।
ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
जनपद में फिलहाल कोरोना के तीन सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग इन पर नजर बनाए रखे हुए है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राधापुरम निवासी 57 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने के बाद परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार को कोरोना जांच कराई। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची और उसे आईसोलेट कर दिया। परिवार को दो बच्चों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय
विज्ञापन