आगरा में कोरोना: लापरवाही पड़ रही भारी, इस साल पहली बार एक दिन में 49 नए मरीज मिले
- पिछले 10 दिन में मिले 146 नए मरीज
- 18 मरीज आइसोलेशन में, 8 आइसीयू में
- अभी और बढ़ सकती है संक्रमण की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार महीने बाद एक बार फिर ताजनगरी में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को 49 लोग पॉजिटिव मिले हैं। बीते 10 दिन में संक्रमण की दर साढ़े तीन गुना हो गई है। डॉक्टर संक्रमण अभी और बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।
आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर दिखने लगा। इस साल पहली बार एक दिन में 49 मरीज मिले हैं। इससे 119 दिन पहले चार अक्तूबर को 65 मरीज मिले थे। मार्च में 203 और अप्रैल के दो दिन में 64 मरीज मिले हैं।
इन 33 दिनों में कुल 267 मरीजों में से 23 दिनों में 57 और बीते दस दिनों में 210 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह से बीते दस दिनों में संक्रमण साढ़े तीन गुना बढ़ गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 173 पर पहुंच गई है।
सांस रोग से पीड़ित वृद्ध ने तोड़ा दम
जगदीशपुरा निवासी 69 साल के बुजुर्ग की शुक्रवार को संक्रमण से मौत हो गई है। वह सांस रोग से भी पीड़ित थे। कोरोना से एक और मौत होने पर संख्या 178 हो गई है।
नए कंटेनमेंट जोन
एलोरा इन्क्लेव दयालबाग, अम्बीधाम सिकंदरा, अयोध्या कुंज अर्जुन नगर, भावना इस्टेट, बृज विहार दयालबाग, चाणक्यपुरी मानस नगर, ध्रुव नगर बैंक कॉलोनी, दुर्गा नगर, फ्रेंड्स पैराडाइज खंदारी, गणेश बाग, जगजीत नगर, कारवां गली, किशोरपुरा, कृष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी, लोहामंडी, मीना इन्क्लेव दयालबाग, नई आबादी मोहनपुरा, न्यू आदर्श नगर, नार्थ- पुरानी विजय नगर कॉलोनी, पंचरत्न अपार्टमेंट,पीपलमंडी, पुष्पांजलि एक्सटेंशन दिल्ली गेट, रावली, शलीमार इन्क्लेव कमला नगर, शिव कुंज केके नगर, सोहल्ला, तोता के ताल, सोरों कटरा, ट्रांस यमुना कॉलोनी, सुलहकुल नगर, विभव नगर, विनय नगर, एत्मादपुर, मुडी क्रॉसिंग जलेसर रोड, शमसाबाद।
173 मरीजों में से 39 अस्पताल में करा रहे इलाज
कोरोना वायरस के अभी 173 मरीज इलाज करा रहे हैं। इसमें से 39 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें से 17 एसएन कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में हैं, 8 आईसीयू में हैं, अन्य प्राइवेट अस्पताल में हैं। बीते दो दिन में एसएन में सात मरीज भर्ती हुए हैं। 134 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
दक्षिण अफ्रीकी-अज्ञात स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक
एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायलॉजी विभाग के डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि दक्षिण अफ्रीकी और अज्ञात स्ट्रेन बेहद खतरनाक है। अफ्रीकी स्ट्रेन भारतीय स्ट्रेन के दो से तीन गुना तेजी से संक्रमित करता है। अज्ञात स्ट्रेन अभी भी पहेली बना हुआ है। इसकी मारक क्षमता और कहां से पनपा है, इसकी स्टडी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च कर रहा है।
तेजी से बढ़ रही दूसरी लहर
एसएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी दो-तीन दिन में तीन गुना हो गई है। टीका लगवाएं और बिना मास्क के घरों से बाहर न जाएं।