फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona update news 10 lakh people are at risk of spreading Corona infection in agra

कोरोना की वापसी: चौथी लहर में इन 10 लाख लोगों से संक्रमण के फैलने का खतरा! आगरा में जारी हुआ अलर्ट

Tue, 26 Apr 2022 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 01:25 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में फिर से कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। बीते तीन दिन से लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 10 लाख लोगों से संक्रमण के फैलाव का खतरा बताया है। ये वे लोग हैं, जिन्होंने टीके की दूसरी डोज नहीं लगवाई है।

विज्ञापन
Corona update news 10 lakh people are at risk of spreading Corona infection in agra
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की चौथी लहर शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 10 लाख लोगों से संक्रमण के फैलाव का खतरा बताया है। ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इन्हें लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इनके टीका नहीं लगवाने पर स्वास्थ्य विभाग ने चिंता जताते हुए लोगों से भीड़ में जाने से बचने, मास्क लगाने व उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 35 लाख लोग टीके की पहली डोज ले चुके हैं। दूसरी डोज 25 लाख लोगों ने लगवाई है। 10 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है। उन्होंने कहा कि चौथी लहर में ऐसे लोग खुद संक्रमित हो सकते हैं और बाहर घूमने पर दूसरे लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली, उनके परिजन उन्हें जबरन टीका लगवाएं। जिले में जनवरी 2020 में टीकाकरण शुरू हुआ था। 16 महीने बाद भी 10 लाख की आबादी दूसरी खुराक से वंचित है। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज भी शुरू हो गई है। जिले में 300 स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए टीका ही दवाई है। टीका लगवाने वाले व्यक्ति पर संक्रमण घातक प्रभाव नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

बाजारों में लापरवाही

एक तरफ संक्रमण बढ़ रहा है, दूसरी तरफ लापरवाही बढ़ गई है। प्रतिबंध खत्म होने के बाद लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। इससे संक्रमण के फैलाव का खतरा अधिक है। सार्वजनिक स्थल, बाजारों में सैनिटाइजेशन नहीं होने से वायरस की आशंका है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि कोविड प्रोटोकॉल में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध जुर्माना व महामारी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

दो शिक्षक और मेडिकल छात्रा सहित आठ संक्रमित

दो शिक्षक, एक मेडिकल छात्रा, व्यापारी और नौ साल की बच्ची समेत आठ नए संक्रमित सोमवार को मिले हैं। अब जिले में कोरोना सक्रिय मरीज 36 हो गए हैं। नए मरीजों में दो ऐसे हैं जो ट्रेस नहीं हो पाए। रैपिड रिस्पांस टीम को वे घर पर नहीं मिले। उनकी तलाश की जा रही है। रविवार को मिले 15 संक्रमितों के संपर्क में आए 52 लोगों के नमूने लिए गए हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को पिछले 24 घंटे में 1985 लोगों की जांच की गई। इनमें आठ नए मरीज मिले हैं। कुल सक्रिय मरीज 36 हो गए हैं। छह मरीज ठीक भी हुए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 36,218 हो गई है। इनमें 465 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 35,717 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed