{"_id":"5ee797868ebc3e42fe276364","slug":"corona-tundla-news-agr446273179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क लगाए ड्यूटी करती है नगला सिंघी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क लगाए ड्यूटी करती है नगला सिंघी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला(फिरोजाबाद)। एक ओर प्रशासन ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाना व अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क लगाए घर से निकलने पर जुर्माने का प्रावधान रखा है। वहीं थाना नगला सिंघी पुलिस द्वारा गार्डन पुल पर इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सोमवार को थाना नगला सिंघी का एक दरोगा यमुना पुल गार्डन पर वाहन चेकिंग कर रहा था। राहगीरों को बैरियर पर रोककर मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही थी। बिना मास्क लगाने वालों के चालान काटे जा रहे थे। चालान काटने को लेकर दिन भर दरोगा से कहासुनी करते भी लोग नजर आए। वहीं इस दौरान दरोगा ने खुद मास्क नहीं लगाया था।
जबकि थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कोट कसौंदी माता सीयर मंदिर पर पुलिस कप्तान के निर्देशन पर मास्क लगाने से संबंधित जानकारी देते हुए मास्क भी वितरित किए थे। ग्रामीणों ने दरोगा व पुलिसकर्मी द्वारा बिना मास्क लगाए ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध एसपी फिरोजाबाद से कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में इंजीनियर महेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, भोजराज सिंह, ब्रज मोहन सिंह, कालीचरन, हरिओम सिंह, रविशंकर निषाद, सुरेंद्र सिंह यादव आदि हैं। थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मास्क न लगाना अपने लिए व दूसरों के लिए खतरनाक है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क जरूर लगाना चाहिए।