फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona suspended ward full, increased oxygen consumption

कोरोना सस्पेक्टेड वार्ड फुल, ऑक्सीजन की बढ़ी खपत

Thu, 15 Apr 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Corona suspended ward full, increased oxygen consumption
फिरोजाबाद। मौसम के बदलाव के साथ ही मेडिकल कॉलेज में स्थित कोरोना सस्पेक्टेड वार्ड फुल हो गया है। ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ गई हैं। इसका प्रमुख कारण इन दिनों अधिकांश मरीज सांस फूलने, खांसी, जुकाम आदि से पीड़ित आ रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ता देखकर वार्ड की क्षमता बढ़ाने पर स्वास्थ्य विभाग मंथन कर रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 30 पलंग का कोरोना सस्पेक्टेड वार्ड बनाया गया है। इसमें कोरोना की जांच नहीं कराने अथवा रिपोर्ट आने का इंतजार करने वाले मरीजों को भर्ती किया जाता है। हालांकि इन मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण होते हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही इन दिनों मेडिकल कॉलेज में फेफडों में इंफेक्शन, छाती में दर्द, सांस फूलना सहित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों का आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसमें 25 से 70 वर्ष की उम्र तक के मरीज हैं। इनमें अधिकांश मरीजों को ऑक्सीजन लगानी पड़ रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग वार्ड में पलंगों की संख्या बढ़ाने पर मंथन कर रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ता देखकर दिन-रात चिकित्सक और अन्य स्टाफ ड्यूटी लगाई है। स्टाफ भी बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि विगत 10 दिन में कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हैं। वार्ड इन दिनों फुल है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का करने और मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed