{"_id":"5ed9f210748cf46a0809cc78","slug":"corona-suspected-patient-dies-at-district-hospital-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में एसडीएम के चालक की मौत, कोरोना जांच को भेजा गया सैंपल, रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में एसडीएम के चालक की मौत, कोरोना जांच को भेजा गया सैंपल, रिपोर्ट का इंतजार
Fri, 05 Jun 2020 12:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के जिला अस्पताल में एक युवक मौत हो गई। युवक जलेसर तहसील के एसडीएम का चालक था। कोरोना की आशंका पर उसको गुरुवार की शाम सेंट मेरिस क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह क्वारंटीन सेंटर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक शुगर का मरीज था। कोरोना के लक्षण महसूस होने पर क्वारंटीन किया गया था। वहीं से उसका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
जिले में अब तक 48 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सात मरीज गुरुवार को मिले। अब तक तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 10 ठीक हो गए हैं। बाकी मरीजों का उपचार चल रहा है।