फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona, positive, policeman, isolate, helth, kosi

कोसी थाने का दरोगा निकाला कोरोना संक्रमित, भर्ती

Wed, 08 Jul 2020 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Corona, positive, policeman, isolate, helth, kosi
कोसीकलां (मथुरा)। कोसी थाने में तैनात एक दरोगा के बुधवार को कोराना संक्रमित मिलने पर केडी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने दो दरोगा, तीन सिपाहियों समेत 12 को जांच के लिए भेजा है। तीन दिन पूर्व थाने में तैनात दो सिपाहियों के संक्रमित मिलने के बाद पांच पुलिसकर्मियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट के आधार पर थाने में तैनात एक दरोगा और कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि थाने के पास दुकान संचालित करने वाले दवा व्यवसायी, नाई, परचून आदि सामान की बिक्री करने वाले लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। थाना परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। थानाध्यक्ष और सभी स्टाफ को हाथों को बार-बार सैनिटाइज करने और मास्क आदि का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट इलाके में उड़ाईं जा रहीं नियमों की धज्जियां
कोसीकलां (मथुरा)। नंदगांव रोड पर बने हॉटस्पॉट इलाके में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोग घरों से निकलकर बाहर घूम रहे हैं। पुलिस ने भी संक्रमित इलाके में पूरी तरह से छूट दे रखी है। मोहल्ले को सील किया गया है पर पुलिस की तैनाती तक नहीं की गई। लोग बेखौफ घरों से बाहर घूम रहे हैं। बुधवार को यहां का नजारा अलग देखने को मिला। हॉटस्पॉट होने के बावजूद लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर टहलते दिखे। इससे कोरोना को लेकर प्रशासन की लापरवाही साफ जाहिर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed