फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona patient found again after seven months

Agra News: सात माह बाद मिला फिर से मिला कोरोना का मरीज

Wed, 05 Apr 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona patient found again after seven months
कासगंज। जिले में पौने सात माह बाद अखिरकार कोरोना ने दस्तक दे ही दी। एंटीजन जांच में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। संक्रमित महिला मरीज को उपचार के लिए होम आइसोलेट किया गया है। महिला को आवश्यक दवाएं दी गई हैं। विभाग की टीम ने घर पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्यों के नमूने लिए। शहर के बडड़ नगर निवासी महिला सर्दी, खांसी, बुखार आदि के लक्षण से पीड़ित चल रही थी, महिला अशोक नगर स्थित अस्पताल पर दवा लेने के लिए गई, जहां उसकी कोरोना की जांच की गई। एंटीजन जांच में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके बाद डाक्टरों ने उसे दवा देकर घर भेज दिया। महिला के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना अधिकारियों को दी गई। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की सूचना से विभाग में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन

बताते चलें कि इससे पहले 13 सितंबर 2022 को जिले में कोरोना का मामला सामने आया था। उसके बाद अब महिला संक्रमित निकली है। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4999 हो गया है। जिसमें से 4942 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 56 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीज की संख्या एक है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला को होम आइसोलेट किया गया है। परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए गए हैँ। जिनकी जांच कराई जाएगी। महिला की आरटीपीसीआर जांच भी होगी।- डाॅ. अवध किशोर प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed