{"_id":"5f80a0ac8ebc3e9b8f2e61ad","slug":"corona-mainpuri-news-agr4629769154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित की सैफई में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित की सैफई में हुई मौत
विज्ञापन
09एमएनपी-35-भोगांव में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाली महिला को घर भेजते सवास्थ्यकर्मी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना संक्रमित वृद्ध ने मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वृद्ध को अस्थमा की दिक्कत थी। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 47 पहुंच गई है। शुक्रवार को जिले में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2862 पहुंच गई है।
शहर में शंकर टाकीज के पास रहने वाले निवासी 85 वर्षीय एक वृद्ध को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। तीन अक्तूबर को परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद उन्हें चार अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज सैफई में शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार को कस्बा करहल में तीन कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त घिरोर के कोसोन, मोहनपुर, बरनाहल, शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर, स्टेशन रोड और कांशीराम कॉलोनी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।