{"_id":"5f7614db8ebc3e9baa35b196","slug":"corona-mainpuri-news-agr461800127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 21 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 21 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 21 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2755 पहुंच गई। संक्रमण से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 2442 लोग कोरोना से अब तक ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 271 मरीजों का उपचार चल रहा है।
बृहस्पतिवार को शहर मोहल्ला अवधनगर निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता कोरोना संक्रमित मिले। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वयं ही लक्षण दिखने पर जांच कराई। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से क्वारंटीन रहने और जरूरत पड़ने पर जांच कराने की अपील की। शहर के देवी रोड निवासी चार, खरगजीत नगर निवासी तीन, राजा का बाग निवासी दो, कचहरी रोड, ककरइया, एसबीआई, नगला कीरत, दरीबा और ज्योंती रोड पर एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला।
ग्रामीण अंचल में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रुस्तुमपुर, नगला हरीसिंहपुर हलपुरा, बरनाहल के केशोपुर, घिरोर के नगला केशरी और करहल में भी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि अन्य को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।