{"_id":"5f663ecb8ebc3e32a67e00b1","slug":"corona-mainpuri-news-agr4599409127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी भी निकला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी भी निकला संक्रमित
विज्ञापन
कुरावली में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता सहित 17 नए कोरोना संक्रमित मिले
- सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी भी निकला पॉजिटिव, कुल संख्या 2528 पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। भाजपा नेता सहित 17 नए कोरोना पॉजिटिव शनिवार को मिले। 10 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। जबकि सात को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2528 हो गई है। 1853 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 637 एक्टिव केस हैं। 38 संक्रमित अब तक दम तोड़ चुके हैं।
शनिवार को हुई जांच के दौरान खरपरी निवासी भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ कार्यालय में कार्यरत एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी पॉजिटव मिला। शहर के मोहल्ला पावर हाउस और देवी रोड निवासी दो-दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। राधा रमन रोड निवासी एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला। देहात क्षेत्र में कस्बा करहल में तीन, कुरावली में दो, बेवर, जागीर और नगला बूंचा में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। पिछले सात दिनों में जिले में प्रतिदिन 30 से अधिक संक्रमित मिले हैं। शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा 20 से नीचे आया है।