फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

जिले में कोराना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2406, एक्टिव केस 657

Thu, 17 Sep 2020 09:24 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
corona
corona virus - फोटो : sociol media
 एक न्यायाधीश और उप मुख्य चिकित्साधिकारी सहित बुधवार को जिले में 65 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2406 पहुंच गई है। 36 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं 1713 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 657 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को फार्स्ट टैक कोर्ट के न्यायाधीश तेंद्रपाल सिंह, स्वास्थ्य विभाग के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर और जिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के मोहल्ला आवास विकास और न्यू गाड़ीवान में सात-सात, लोहामंडी में तीन, बालाजीपुरम और अवधनगर में दो-दो, आश्रम रोड, खरगजीत नगर, यादव नगर, रामादेवी नगर, करहल रोड, ऋषि आश्रम, नगला पजाबा, सेल टैक्स ऑफिस, लुहाई, हरिदर्शन नगर, तहसील, एक्सिस बैंक, नगला बस्ती, स्टेशन रोड, बीएसए कार्यालय में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। शहरी क्षेत्र में कुल 39 संक्रमित मिले। ग्रामीण अंचल में घिरोर में नौ, किशनी में सात, बरनाहल में तीन, मिढ़ावली कला, जिलही, करहल, बलपुरा, बिछिया, अलालपुर और कपरावली में एक-एक संक्रमित मिला। संक्रमित के घर के आसपास के क्षेत्र को स्वास्थ्य विभाग ने सील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिढ़पुरा में 134 ग्रामीणों की हुई कोरोना जांच
कुरावली। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने क्षेत्र के ग्राम सिढ़पुरा में शिविर लगाकर 134 ग्रामीणों की जांच की गई। 111 ग्रामीणों की एंटिजन जांच की गई। 23 ग्रामीणों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। शिविर के दौरान डॉ. जगतबंधु, किशनपाल, दीप सिंह, दिलीप, सत्यजीत मौजूद रहे।


बीएसए कार्यालय रहा बंद
बीएसए कार्यालय में एक परिचारक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को कार्यालय पूरी तरह से बंद रहा। मंगलवार को यह परिचारक कार्यालय आया था। इसके कारण कार्यालय के अन्य लोगों को भी अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। बीएसए ने 24 घंटे के लिए कार्यालय बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कर्मचारियों ने जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed