{"_id":"5f5a63968ebc3e3685326617","slug":"corona-mainpuri-news-agr458740869","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशगार और प्रशासनिक अधिकारी सहित 61 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशगार और प्रशासनिक अधिकारी सहित 61 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को तहसील के पेशकार और प्रशासनिक अधिकारी सहित 61 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2052 पहुंच गई। जिलें में कोरोना से 34 लोगों की अब तक मौत हो चुकी हैं। 1477 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। जबकि वर्तमान में 541 का उपचार चल रहा है।
बृहस्पतिवार को कस्बा करहल स्थित तहसील में तहसीलदार के पेशकार और एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ कुल चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। कुरावली में पांच, बिछिया में सात, नगला मान सिंह में दो, रतबा, बरनाहल, बेवर, नगला डिग और छाछा में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। ग्रामीण अंचल में कुल 23 लोग संक्रमित मिले।
शहरी क्षेत्र में 38 पॉजिटिव पाए गए। इनमें चौधरी पेट्रोलपंप पर सात, आरडी गुप्ता पेट्रोलपंप पर तीन, गंगा नगर बाईपास रोड पर पांच, पंजाबी कालोनी और उत्तम नर्सिंग होम में तीन-तीन, अबाबाग कालोनी, आवास विकास, ज्योंती रोड पर दो-दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। अवध नगर, देवपुरा, मोहल्ला अग्रवाल, छपट्टी, गोलाबाजार, नगरिया, जिला न्यायालय, कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, पुलंदर बाली बगिया और उद्योग केंद्र पर एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। 40 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। जबकि 21 को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।