फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

जिले में अब तक मिले 12 कोरोना संक्रमित

Mon, 11 May 2020 05:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
corona
11एमएनपी-21-गांव रकरा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रास्ता बंद कराते अधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में अब तक 12 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से आठ को ठीक करके घर भेज दिया है। वहीं एक की मौत हो चुकी है। शेष तीन का आइसोलेशन वार्ड भोगांव में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की शुरुआत पांच अप्रैल से हुई थी। घिरोर में आए तीन जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद कस्बा करहल में एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, श्री पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर सहित श्री पारस हॉस्पिटल से लौटे एक मरीज का संबंधी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी श्री पारस हॉस्पिटल से उपचार लेकर लौटी महिला का पति भी संक्रमित पाया गया था। इसके अतिरिक्त कुरावली के भरतपुर में भी श्री पारस हॉस्पिटल से लौटे मरीज का संबंधी कोरोना संक्रमित पाया गया था। ये सभी संक्रमित ठीक होकर अपने घरों में पहुंच चुके हैं। अब जिले में तीन संक्रमित हैं जिनका आइसोलेशन वार्ड भोगांव में उपचार चल रहा है। इनमें मोहल्ला आवास विकास निवासी महिला जो आगरा से लौटी है। नगला गुरुबख्श निवासी युवक दिल्ली से लौटा है। रकरा निवासी युवक जो गुरुग्राम से आया है। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक की कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई थी। हालांकि उसके संक्रमण का पता चलने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जिले के लोग पूरी तरह से कोरोना महामारी के बीच सहयोग करें। बिना कार्य के घरों से न निकलें। घरों में रहें, सुरक्षित रहें। स्वास्थ्य विभाग अभी तक जिले के आठ लोगों सहित कुल 24 लोगों को ठीक कर चुका है, जिनमें 16 आगरा के संक्रमित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed