{"_id":"5eaef5d08ebc3e9046021cd2","slug":"corona-lockdown-tundla-tundla-news-agr440350777","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी श्रमिकों का आना जारी, रविवार को लाए गए 42 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी श्रमिकों का आना जारी, रविवार को लाए गए 42 श्रमिक
विज्ञापन
टूंडला के ठाकुर बीरीसिंह में आए प्रवासी श्रमिकों से बात करते एसडीएम केपी सिंह तोमर
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। दूसरे प्रदेशों से बाहर रह रहे प्रवासी श्रमिकों को लाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। अलग-अलग प्रदेशों में रह रहे 42 प्रवासी श्रमिकों को बस द्वारा टूंडला लाया गया। यहां एसडीएम और तहसीलदार के निर्देशन में उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके उपरांत उन्हें जिले की संबंधित तहसीलों में क्वारंटीन के लिए भेजा है।
लॉकडाउन के कारण विभिन्न प्रदेशों में प्रवासी श्रमिक फंसे हुए हैं। उन्हें सरकार द्वारा लाने के लिए बसें चलाई जा रही हैं। प्रतिदिन विभिन्न प्रदेशों के प्रवासी श्रमिकों को बाहर से उनके जनपद क्षेत्र में लाया जा रहा है। रविवार को भी जनपद के 42 श्रमिकों को बस द्वारा लाया गया। सभी को ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण में रखा गया।
सबसे पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और भोजन आदि दिया गया। उपजिलाधिकारी केपी सिंह तोमर और तहसीलदार डॉ. गजेंद्र सिंह द्वारा सभी से बातचीत की गई और उनकी जानकारी लेकर उनके क्षेत्रों के लिए उन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड से 20 लोग लाए गए फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। उत्ताराखंड से 20 लोगों को फिरोजाबाद लाया गया। उन्हें शहर के बस स्टैंड पर बरेली डिपो की बस से उतारा गया। बस चालक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बरेली से 20 सवारियों को यहां लाया गया है। इनमें 19 लोग फिरोजाबाद के और एक व्यक्ति मैनपुरी का रहने वाला है। बताया कि सभी का अभी चेकअप भी होगा। कुछ सवारियां आगरा की भी हैं, जिन्हें आगरा छोड़ा जाएगा। संवाद