फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

असमंजस: निमंत्रण बांट दिया मना कैसे करें

Sun, 22 Nov 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद शादी विवाह समारोह सहित अन्य आयोजनों में मेहमानों की सीमा को घटा कर 100 निर्धारित कर दिया गया है। इससे अब आयोजक असमंजस में हैं कि निमंत्रण देने के बाद कैसे मना करें।
विज्ञापन

कोरोना के चलते अप्रैल से जून तक का शादी समारोह पूरी तरह से प्रभावित हो गया। तमाम लोगों को अपने शादी समारोह टालने पड़े। अनलॉक के बाद रियायतें मिलना शुरू होने पर शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों में मेहमानों को बुलाने की सीमा को भी धीरे-धीरे बढ़ा दिया गया। अब तक 200 मेहमानों को आयोजन में बुलाने की छूट थी। इस छूट के चलते इस सीजन में होने वाले आयोजनों के लिए इस सीमा के हिसाब से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी।
विज्ञापन

विवाह समारोह नजदीक होने पर निमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए लेकिन कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों के बाद शासन से एक बार फिर से मेहमानों को बुलाने की सीमा में कटौती करने के साथ ही अन्य बंदिशें भी लगा दी हैं। इससे आयोजकों के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि वे निमंत्रण देने के बाद अब वे किस तरह से अपने रिश्तेदार को मना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को फिर से विचार करना चाहिए
शादी समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो यहां तक तो ठीक है, लेकिन संख्या को सीमित करने का फैसला उचित नहीं है। इससे आयोजकों के सामने मेहमानों को निमंत्रण देकर मना करने की समस्या आएगी। सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। -अरविंद अग्रवाल।
सरकार के अचानक लिए गए निर्णय से शादी समारोह आयोजन वाले परिवारों में दिक्कतें हो रही हैं। देवोत्थान से शादी समारोह शुरू हो रहे हैं। शादी समारोह में बाहर से भी रिश्तेदार आते हैं। निमंत्रण के बाद वे अपना रिजर्वेशन आदि भी कराते हैं। - दीपक कुमार

विवाह समारेाह के संबंध में शासन के द्वारा लागू की गई गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। शादी समारोह में 100 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। सभी लोग इसका पालन करें। -सीपी सिंह जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed