{"_id":"5f4d3d918ebc3e3d1f2a7c52","slug":"corona-kasganj-news-agr4572412137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ, एडीएम ने किया कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ, एडीएम ने किया कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण
विज्ञापन
कासगंज। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर सीडीओ तेज प्रताप मिश्र एवं एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से सोमवार को सीएमओ कार्यालय में स्थापित एकीकृत कोविड एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। कोविड कमांड सेंटर में बैठकर होम आइसोलेट मरीजों से फोन से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। वहीं लिपिक के अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
कोविड कमांड सेंटर में मरीजों से वार्ता करते हुए सीडीओ और एडीएम ने कहा कि कोविड नियमों का पालन करते हुए चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार समय पर दवाइयां लेते रहें। बाहर न निकलें और किसी भी दशा में नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा चिकित्सालय के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया जाएगा।
कोविड सेंटर पर मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात लिपिक चेतन कुमार अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। सीएमओ कार्यालय के निरीक्षण में साफ सफाई संतोषजनक मिली। इस दौरान सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश एवं अन्य ड्यूटी पर तैनात अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।