{"_id":"5f4d3d8f8ebc3e17653c6276","slug":"corona-kasganj-news-agr4572410103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने में कीड़े का वीडियो वायरल, संक्रमितों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने में कीड़े का वीडियो वायरल, संक्रमितों ने किया विरोध
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमितों और संदिग्धों को बार-बार गुणवत्ताहीन खाना देने की शिकायतों ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को कोरोना अस्पताल से खाने में कीड़े मिलने का वीडियो वायरल हो गया। इस दौरान संक्रमितों ने खाने का विरोध किया। सीएमओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरोना अस्पताल में आए दिन गुणवत्ताहीन खाने की शिकायत मिल रही हैं। विगत दिनों मिली शिकायतों पर मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी, डीएम सीपी सिंह ने खाने की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही खाना वितरक ठेकेदार का अनुबंध खत्म करने के निर्देश दिए थे।
हालांकि अधिकारियों की सख्ती का भी खाना वितरक ठेकेदार पर असर नहीं हुआ। सोमवार को गुणवत्ताहीन खाने का एक और वीडियो कोरोना अस्पताल से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक संक्रमित द्वारा भोजन में कीड़े निकलने की बात कही गई है।
विज्ञापन
मरीजों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए खाना खाने से इंकार कर दिया। सीएमएस ने सीएमओ को जानकारी दी। सीएमओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- भोजन का अनुबंध नए सिरे से कराने की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ