फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

कुपोषण केंद्र को बनाया नमूना संग्रह केंद्र, रिपोर्ट संक्रमित आते ही खलबली

Tue, 25 Aug 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। कोरोना नमूना संग्रह केंद्र बनाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कुपोषण केंद्र को संदिग्धों की जांच के लिए कोरोना नमूना संग्रह केंद्र बना दिया। लेकिन यहां पहले से एक डेढ़ साल का मासूम कुपोषण का इलाज करना के लिए भर्ती था। इस पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। मंगलवार को वहां पर दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मामला सामने आया। इसके बाद आनन-फानन में जांच में यहां दो कोरोना संक्रमित पाए गए। कुपोषण केंद्र को स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जांच अशोक नगर स्थित अस्पताल में भी हो रही है। यहां संक्रमितों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों की जांच कराई जाती है। इसके अलावा सामान रूप से पहुंचने वाले लोगों की भी कोरोना की स्वैच्छिक जांच हो रही है। मंगलवार को यहां की एक बड़ी लापरवाही सामने आई। दरअसल इस अस्पताल के प्रथम तल पर कुपोषण केंद्र बना हुआ है। यहां गांव भोगपुर निवासी डेढ़ साल का कुपोषित बच्चा रोहित भर्ती है।
विज्ञापन

उसकी देखभाल के लिए उसकी मां को भी यहीं रखा गया है। इसके बावजूद कोरोना नमूना संग्रह केंद्र स्थापित कर दिया। जबकि यह केंद्र पूरी तरह एकांत में होना चाहिए। मंगलवार को जांच के दौरान यहां दो कोरोना संदिग्ध संक्रमित पाए गए। उन्हें दो घंटे तक इसी कुपोषण केंद्र में रखा गया। जब यह मामला सामने आया तो तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। आनन फानन में कुपोषण केंद्र को स्थानांतरित किया गया और दोनों ही संक्रमितों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुपोषण केंद्र में यदि कोरोना संग्रह नमूना केंद्र बनाया गया है तो यह गलत है। अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी करेंगे। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।

- कुपोषण केंद्र में एक डेढ़ साल का मासूम भर्ती है। इस केंद्र के दूसरी ओर कोरोना संदिग्धों की जांच कराई जा रही थी। जैसे ही संक्रमितों की पुष्टि हुई और मुझे जानकारी मिली तो मैने तत्काल कुपोषण केंद्र वहां से स्थानांतरित करा दिया है- डा. बीके राजपूत, चिकित्साधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed