{"_id":"5f2d92b58ebc3e3d09242128","slug":"corona-kasganj-news-agr4539453176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की जांच कराने से कतराए व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की जांच कराने से कतराए व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (कासगंज)। कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही व्यापारियों में खलबली मच गई। वे प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। इससे कस्बे का बाजार पूरी तरह से बंद हो गए और टीम व्यापारियों की जांच नहीं कर पाई।
कस्बे में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसी को देखते हुए डॉ. प्रतीक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे व्यापारियों की जांच करने पहुंची। जब व्यापारियों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें खलबली मच गई। जांच से बचने के लिए सभी ने अपनी दुकानें बंद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कस्बे का पूरा बाजार बंद हो गया। साथ ही सड़कों पर भी सन्नाटा पसर गया। जब तक टीम कस्बे में रही किसी ने दुकान नहीं खोली।
टीम ने राहगीरों की जांच की
पटियाली। कस्बे का बाजार बंद होने के बाद टीम ने मेन चौराहे पर अपना शिविर लगा दिया। चौराहे से जो भी राहगीर गुजरा उसका सैंपल लिया गया। शाम पांच बजे तक लोगों की जांच की गई।