फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

8 लोग और मिले कोरोना संक्रमित, किए गए आइसोलेट

Mon, 27 Jul 2020 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार शाम को आई रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा निजी लैब की जांच में भी दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि जिला प्रशासन ने इन्हें अपनी सूची में नहीं जोड़ा है। अब जनपद में संक्रमितों का आकड़ा 329 हो गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम को जिले में 8 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिसमें तीन लोग सिढ़पुरा क्षेत्र के हैं जबकि दो लोग गंजडुंडवारा एवं दो लोग सहावर क्षेत्र के हैं। एक नगर पालिका का कर्मचारी शहर का है। इन सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। परिवार के लोगों को क्वारंटीन कर सभी की हिस्ट्री तैयार की जा रही है। इसके अलावा 334 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसमें से 98 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

दो संक्रमित लापता, दो दिन बाद भी नहीं मिले
सोरों के बदरिया मोहल्ले 5 संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद से डर के चलते भाग गए। इसमें से 3 संक्रमित पुलिस की टीम ने खोज लिए और उन्हें आइसोलेट कराया गया। जबकि दो संक्रमित अभी भी नहीं मिले हैं। इनकी तलाश की जा रही है। सोरों के इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि दोनों के घरों में ताला लगा है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ा-
- 329 कुल संक्रमित मरीज
- 231 सही हुए मरीज
- 98 सक्रिय मरीज
वर्जन-
- रविवार को आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है। - डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed