फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

सुविधा के लिए स्वयं ही तोड़ रहे सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग हटाने में भी नहीं संकोच

Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ने से शहर का आधे से अधिक हिस्सा अब कंटेनमेंट जोन बन गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती के बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। प्रशासन की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग भी अपनी सुविधा के लिए खुद ही हटा लेते हैं। कंटेनमेंट जोन के लोग तो अन्य क्षेत्रों में जा रही रहे हैं। कोरोना मुक्त इलाकों के लोग भी कंटेनमेंट जोन में जाने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने कंटेनमेंट इलाकों में सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। लोग इस पर अमल नहीं कर रहे। नगर के खेड़िया मोहल्ला, सूत की मंडी, बिलराम गेट का बाजार, पक्की गली, प्रभु पार्क रोड, पंखा वाला बाग, स्टेट बैंक कॉलोनी, रेलवे रोड सहित इन इलाकों से जुड़ी कई गलियां भी सील हैं।
विज्ञापन

लोगों को घरों में रहने की प्रशासन बार-बार हिदायत दे रहा है। लेकिन लोग घरों से निकल रहे हैं और जहां-तहां गपशप करते नजर आ रहे हैं। कंटेनमेंट इलाकों में दुकानें आदि भी संचालित हैं। लोग सामाजिक दूरी बनाने, मास्क लगाने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेलो पर बिकेगी सब्जी ओर फल
एसडीएम ने निर्णय लिया है कि अब सब्जी और फल ठेले पर चलते फिरते ही बेचे जा सकेंगे। कहीं एक जगह स्थाई रूप से फल और सब्जी की बिक्री नहीं होगी। एसडीएम ने सभी निकायों के अधिकारियों से विक्रेताओं का ब्यौरा मांगा है।

नगर में कोरोना संक्रमण के मामले लापरवाही से बढ़ रहे हैं। लोग निर्देशों का पालन नहीं कर रहे अनावश्यक घूम रहे हैं और मास्क भी नहीं लगा रहे। अभी नहीं चेते तो संक्रमण और भी बढ़ सकता है। कंटेनमेंट जोन में सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध है। जो लोग नियम तोड़ेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। - ललित कुमार एसडीएम, कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed