फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

सोरों पुलिस ने चिह्नित किए 200 गरीब परिवार, घर घर पहुंचाया राशन

Mon, 30 Mar 2020 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज में लॉकडाउन के बीच सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को पंपलेट देकर जागरूक करती पुलिस - फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। कोरोना वायरस के खौफ के बीच जहां एक ओर लोग डरे सहमे हैं वहीं रोजी रोटी को लेकर भी गरीब चिंतित हैं। इस बीच सोरों कोतवाली पुलिस ने मानवीयता का परिचय दिया है। कस्बे में 200 गरीब परिवारों को चिह्नित कर पुलिस ने घर-घर राशन पहुंचाया है और उनसे अपील की है कि वे घरों में रहें पुलिस हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण गरीबों और दिहाड़ी मजदूूरों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा होने लगा है। गरीब चिंतित हैं कि आखिर उनकी मदद कैसे होगी। कस्बा सोरों में पुलिस ने ऐसे गरीब लोगों की मदद के लिए पहल की। पुलिस ने पूरे कस्बे में गरीबों को चिह्नित किया। पाया गया कि कस्बे में 200 परिवार ऐसे पाए गए हैं जो गरीब हैं। इन परिवारों की मदद के लिए पुलिस आगे आई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने ऐसे गरीब परिवारों को घर-घर तक खाद्य सामग्री पहुंचा रही है। जरूरत की सभी वस्तुओं का पैकेट तैयार कराकर उनका वितरण करा दिया है। सभी गरीबों से अपील की है कि वे घरों में ही रहें। घरों से बाहर न निकलें। यदि कोई जरूरत हो तो पुलिस की मदद लें। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गरीबों की हर संभव मदद की जाएगी। लोगों को घरों में रहने को कहा है। पुलिस अपने स्तर से खाद्य सामग्री का इंतजाम करा रही है। किसी भी व्यक्ति के सामने रोटी का संकट नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed