कासगंज। देश में कोरोना के फैलाव से पलायन करके आ रहे लोगों एवं लॉकडाउन से परेशान लोगों की सेवा के लिए समाजसेवी लोग लगातार आगे आ रहे हैं। समाजसेवी लोगों के भोजन, मास्क, वाहन आदि की व्यवस्था कर रहे हैं। समाजसेवी संजय पल्तानी द्वारा एक हजार मास्क की व्यवस्था की गई। इन मास्क को कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे ने जरूरतमंदों को वितरित किया। पटियाली में समाजसेवी हाजी रसूल अहमद, इस्लाम नवी, रईस अहमद ने तहसीलदार तिमराज सिंह के साथ मिलकर नगर के मोहल्ला काजी, कटरा मदारी खां, चौक मिश्राना आदि मोहल्लों में आटा, तेल, दालें, घी, आलू आदि खाद्य सामग्री के थैले घर-घर जाकर वितरित किए। इस दौरान डॉक्टर नफीस अहमद, मुहम्मद नवी खां, सभासद मुश्ताक अंसारी, केशव कश्यप, मुहम्मद समी मौजूद रहे।
गंजडुंडवारा के नगर पालिका चेयरमैन संजीव महाजन ने नगर में जरूरतमंदो को आटा, आलू, तेल, चावल, चीनी मिर्च मसाले तथा अन्य सामग्री घर-घर भिजवाने की व्यवस्था की। सुजावलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वसीम खान ने सहावर रोड ढपाली स्थित आवास पर भंडारा का आयोजन किया। जिसमें बाहर से आ रहे राहगीरों को रोककर उनके हाथ सैनिटाइज कराए। इसके साथ पैदल आ रहे लोगों के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की है। गरीबों के घर खाने की सामग्री सब्जी ,चीनी चाय आदि पहुंचाई। सहावर में समाज सेवी गौरव कुमार वार्ष्णेय ने स्वर्गीय चंद्रपाल वार्ष्णेय पैलेस में गरीबों को खाना वितरण किया। इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार सिंह, सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार, कोतवाली इंस्पेक्टर गणेश चौहान, सिटी इंचार्ज आदित्य कुमार दीक्षित, सदर लेखपाल शैलेंद्र कुमार, सभासद रामकिशोर वार्ष्णेय, यादवेंद्र वार्ष्णेय, अमित कुमार वार्ष्णेय, दुर्गेशचंद वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।