{"_id":"5e7e1cc68ebc3e774d53a7a0","slug":"corona-kasganj-news-agr4356719175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल यात्रियों की राह आसान करने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में फंसे हुए यात्रियों को भोजन के पैकेट वितरित करते समाजसेवी व चेयरमैन
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। लॉकडाउन के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। सरकारी और निजी वाहन नहीं चल रहे। ऐसे में परदेस में रहने वाले तमाम लोग कई दिनों से सैंकड़ों किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर घर पहुंच रहे हैं, लेकिन यात्रा के दौरान वह परेशान हो रहे हैं। ऐसे में समाजसेवी, पुलिस, प्रशासन पैदल यात्रियों की मदद को आगे आया है। जगह-जगह थर्मल स्क्रीनिंग कराकर पैदल यात्रियों को भोजन कराया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निगम की बसें लगा दी हैं।
विज्ञापन
वाहन न मिलने से लोग दिल्ली, गाजियाबाद, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से कई किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए जिले के दूरदराज क्षेत्रों एवं आसपास के जिलों में पहुंच रहे हैं। राह में उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की सीमा से गुजरते लोगों की परेशानी देख समाजसेवी, पुलिसकर्मी और प्रशासन गंभीर हो गया है। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए पैदल यात्रियों की सेवा के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्हें भोजन कराते समय सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें 1 मीटर के फासले से बैठाकर भोजन कराया जा रहा है। सोरों, कासगंज, ढोलना पुलिस के अलावा अन्य क्षेत्रों की पुलिस भी मदद में जुटी हुई है। इसके अलावा जगह-जगह परिवहन बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।