फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona investigation of 1203 children

तीसरी लहर: 1203 बच्चों की हुई कोरोना की जांच

Mon, 19 Jul 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation of 1203 children
कासगंज। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग की टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बच्चों की जांच के लिए शिविर लगाए। इन शिविरों में 1203 बच्चों की कोरोना जांच हुई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर विभाग इन दिनों बच्चों की कोरोना जांच पर विशेष ध्यान दे रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक प्रभावित रहे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों की जांच के लिए टीमों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। विभाग की 12 टीमों ने जिला में 2159 लोगों की जांच की। जिसमें एंटीजन से 936 जांच की गई। इनमे से 5 से 18 साल तक के 490 बच्चों की जांच की गई। इसके अलावा एक टूनेट जांच की गई। जिला में की गई एंटीजन जांच में कोई भी संक्रमित नहीं निकला। जबकि आरटीपीसीआर की जांच के लिए 1222 सैंपल लिए गए। इनमें से 713 बच्चों के सैंपल शामिल रहे। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद जिला में संक्रमण की स्थित का पता चलेगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए विभाग के द्वारा बच्चों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें भेजकर बच्चों की जांच कराई जा रही है।-डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed