फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Infection In Father And Son Total 556 Positive

सुहाग नगरी में बढ़ता कोरोना संक्रमण, पिता-पुत्र मिले पॉजिटिव, कुल 556 संक्रमित के साथ हुई 30 मौत

Mon, 13 Jul 2020 11:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 Jul 2020 11:48 AM IST
सार

नोएडा में कोरोना संक्रमित मिले शिकोहाबाद के पिता-पुत्र, दो अन्य भी मिले पॉजिटिव
 

विज्ञापन
Corona Infection In Father And Son Total 556 Positive
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पिता-पुत्र रविवार को नोएडा में कोरोना संक्रमित मिले। बुखार आने पर दोनों ने नोएडा के निजी अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को नोएडा में ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर जनपद में 556 हो गई है। वहीं, कोरोना मृतकों की संख्या करीब 30 है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद के एटा रोड स्थित हरीशंकर धाम निवासी 40 वर्षीय युवक और उसके पिता ने बुखार आने पर नोएडा में विगत 11 जुलाई को कोरोना की जांच कराई थी। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में पिता, पुत्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोरोना मरीजों से मनमाना बिल नहीं वसूल पाएंगे निजी अस्पताल, तय हुई रोजाना की फीस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद पिता-पुत्र को नोएडा में ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। वहीं गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने जिले के प्रशासन को सूचना भेज दी है। इधर, चौबेजी का बाग निवासी टेंट व्यवसायी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

सांस लेने में दिक्कत होने के पर दो दिन पूर्व टेंट व्यवसायी ने कोरोना की जांच कराई थी। इधर, जसराना के गांव मिलावली निवासी पीएसी का जवान भी संक्रमित मिला है।

ये भी पढ़ें-  कोरोना संक्रमितों में प्रदेश में छठवें नंबर पर पहुंचा आगरा, दस दिनों में मिले 2.7 फीसद पॉजिटिव मरीज

पीएसी के जवान ने एटा जनपद में छह जुलाई को कोरोना की जांच कराई थी। 11 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान पीएसी का जवान अपनी निवास मिलावली गांव में था। एटा सेनानायक का पत्र आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पीएसी जवान को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। 

दुर्गा नगर के सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
आठ जुलाई को दुर्गा नगर में कैंप लगा कर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 45 लोगों के सैंपल लिए थे। पार्षद हरिओम वर्मा ने बताया कि सभी की रिपोर्ट रविवार को मिली है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed